सपाईयों ने महंगाई के खिलाफ बजाई थाली, जताया विरोध
सपाईयों ने महंगाई के खिलाफ बजाई थाली, जताया विरोध
मथुरा । समाजवादी पार्टी के आह्वान पर महंगाई, बेरोजगारी, नीट पेपर लीक और स्मार्ट मीटर से लूट के विरोध में थाली बजाओ, सरकार जगाओ आंदोलन हुआ, आंदोलन के दौरान वृन्दावन, अर्जुन पुरा, जमुना पार, छरोरा, सरस्वती कुण्ड, दामोदर पुरा, औरंगाबाद, समेत नगर निगम क्षेत्र में समाजवादी कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं युवाओं ने एकजुट होकर जनविरोधी नीतियों का थाली बजाकर विरोध जताया ।
आंदोलनकारी महिलाओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि 1000 का सिलेंडर, 102 लीटर पेट्रोल और आसमान छूती मंहगाई में घर कैसे चलाएँ बच्चों के दूध या शिक्षा में कटोती कर हम गैस भरवाएँ या घर चलाएं, सरकार बताए हम चूल्हा जलाएं या बच्चों को पढ़ाएं, सपा नेता अनिल अग्रवाल ने कहा कि नीट पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय कर दिया। भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का आक्रोश सरकार को उखाड़ फेंकेगा।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद लोधी ने कहा सरकार ने डिग्रीधारी युवाओं को सड़कों पर ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया है, समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा यह थाली की गूँज भूखे पेट की पीड़ा और बेरोजगार नौजवान की विवशता का उद्घोष है। इस दौरान रमेश सैनी, देवेन्द्र निषाद, संजय बीडीसी, देवेन्द्र सिंह आजाद, मुकेश सैनी नेताजी, ओमप्रकाश लोधी, आकाश पटेल, सतीश पटेल, मनोज पंडित, सुधा देवी, चंदा देवी, सुनीता, माया देवी, ओमवती, विनीता, रामादेवी, सूरज पटेल, विवेक पटेल, नरेश पटेल, ओमप्रकाश सैनी, ओमपाल सैनी सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।







.jpeg)









