पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि की अर्पित

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि की अर्पित
  मथुरा । भारत रत्न, किसान मसीहा, पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरन सिंह की 39वीं पुण्य तिथि पर सिंचाई विभाग पर अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा हवन का आयोजन किया गया, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माला अर्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, महासभा के जिलाअध्यक्ष राजेश चौधरी की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया, बताया कि चौधरी साहब आर्य समाजी थे, उनका रसोईया एक वाल्मीकि समाज से था, उन्होंने कभी धर्म की राजनीति नहीं की ।  
  मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चौधरी सरदार सिंह ने चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी साहब हमेशा किसान, मजदूर, मेहनतकस, गरीब की बात करते थे, उन्होंने अपना जीवन गरीबों, किसानो और मजदूरों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया, विशिष्ट अतिथि विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि चौधरी साहब को किसानों की आवाज संसद में उठाने, किसानों को सम्मान दिलाने के लिए हमेशा याद किया जायेगा, राष्ट्रीय लोकदल के नेता धर्म सिंह ने चौधरी साहब के योगदान पर बताते हुए कहा कि अगर चौधरी साहब पर बात की जाए तो पूरा दिन में भी उनके किसानों, गरीबों, मजदूरों के लिए किये गये कार्यों के लिए कम पड़ जायेगा ।
  महासभा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह व सुभाष चौधरी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चौधरी साहब सर्वसमाज के नेता थे, उन्होंने किसानों के लिए चकबंदी कर कृषि सुधार किये, मुख्य महासचिव राजवीर सिंह नौहवार, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सत्यवती, महासचिव सतवीर सिंह ने कहा कि चौधरी साहब जैसे महापुरुष युगों तक उनके योगदान के लिए याद किये जाते रहेंगे, इस दौरान उमाशंकर सिंह अधिवक्ता, दिगंबर सिंह, बाबूलाल मगोर्रा, सौरभ चौधरी, गुलाब सिंह, रणवीर सिंह बलराई, पवन चौधरी, हीरा लाल भागोर आदि उपस्थित रहे, हवन आचार्य गणेश आर्य, जयपाल सिंह आर्य, मानचन्द आर्य और पूरन सिंह आर्य ने संपन्न कराया ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1777107
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.