फार्मासिस्टों ने उठाया विभागीय भ्रष्टाचार का मुद्दा, लिया संज्ञान

फार्मासिस्टों ने उठाया विभागीय भ्रष्टाचार का मुद्दा, लिया संज्ञान
   मथुरा । अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार के नेतृत्व में विभिन्न जिलों फार्मासिस्ट साथियों को हो रही नवीन एवं नवीनीकरण औषधि लाइसेंस संबंधित समस्याओं को लेकर औषधि नियंत्रक उत्तर प्रदेश शशि मोहन गुप्ता से मुलाक़ात कर समस्त समस्याओं को अवगत कराया गया । 
  औषधि नियंत्रक से चर्चा करते हुए कहा कि जब 15 कार्य दिवस नवीन मेडीकल स्टोर लाइसेंस और एक सप्ताह नवीनीकरण लाइसेंस को जारी करना होता है फिर दो दो महीने तक फाइलों कैसे लग रहा है, इसी क्रम में औषधि निरीक्षक का कार्य है, जहां मेडीकल स्टोर लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा रहा उस जगह का स्वयं जाकर निरीक्षण करें लेकिन अधिकतर जिलों में औषधि निरीक्षक के निजी वाहन चालक और कहीं तो ऑफिस के बाबू जाते हैं, फार्मासिस्ट से मेडीकल स्टोर लाइसेंस पास कराने के नाम पर धन उगाई करने का कार्य किया जाता है जिसपर औषधि नियंत्रक ने कहा अगर ऐसा कहीं हो रहा है, उस पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी, साथ ही उन्होंने सक्षम अधिकारी को कॉल कर निराकरण करने का आदेश दिया गया, जयकिशन चौधरी, दुर्गेश गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, हरिओम सिंह, अजय मौर्या, मनोज कुमार, अब्दुला आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1831013
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.