सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया गया हवन यज्ञ
सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया गया हवन यज्ञ
-निजीकरण के विरोध में दस्तावेज लेखकों व अधिवक्ताओं द्वारा किया जा रहा है प्रदर्शन
मथुरा । फ्रंट ऑफिस व्यवस्था एवं रजिस्ट्री विभाग के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को उपनिबंधक कार्यालय, मथुरा में दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से हवन यज्ञ का आयोजन किया, हवन यज्ञ के माध्यम से आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया, संघर्ष समिति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित व्यवस्था से हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है, उन्होंने मांग की कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित कर उचित समाधान निकाले, संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश चौधरी प्रधान ने कहा कि सरकार की बुद्धि शुद्धि और जनहित में सही निर्णय की कामना के साथ हवन यज्ञ आयोजित किया गया है ।
उन्होंने कहा कि यह शांतिपूर्ण विरोध का माध्यम है जिसके जरिए आंदोलनकारी अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं, उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों और रोजगार की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे ।







.jpeg)









