तहसीलों में अभी नहीं हो रहीं रजिस्ट्री, करोडों की राजस्व हानि

तहसीलों में अभी नहीं हो रहीं रजिस्ट्री, करोडों की राजस्व हानि
-ई पंजीकरण एवं फ्रंट ऑफ़िस के विरोध में चल रही है अनिश्चितकालीन हडताल
  मथुरा । उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीति ई पंजीकरण एवं फ्रंट ऑफ़िस के विरोध में गुरुवार को 19वें दिन भी जनपद के मथुरा, छाता, महावन और मांट के उपनिबंधक कार्यालयों पर अधिवक्ता, दस्तावेज़ लेखक, स्टांप वेंडर, टाईप करने वाले और मुंशियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल भी अनवरत रूप से जारी रही, इस दौरान एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई ।
  जनपद के रजिस्ट्री कार्यालयों पर काम करने वाले अधिवक्ता, दस्तावेज़ लेखक, स्टांप वेंडर, टाईप करने वाले और मुंशियों ने सरकार के उक्त निर्णय का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि रोज़ी रोटी छीनने की सरकार की इस मुहिम का मरते दम तक विरोध जारी रहेगा, आज बार एसोशिएशन मथुरा ने भी जनपद न्यायालयों में कार्य से विरत रह कर अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल को अपना समर्थन प्रदान किया ।
   बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष एडवोकेट राघवेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की यह नीति पक्षकारों के हितों पर कुठाराघात है और अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों के रोजी- रोटी को छिनने वाली है, बार एसोसिएशन मथुरा सरकार की ऐसी किसी भी नीति का समर्थन नहीं करती, हम सभी इस अनिश्चित कालीन हड़ताल को अपना पूर्ण रूप से समर्थन प्रदान करते हैं ।
   निबंधन लेखक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा कि सरकार के इस अनैतिक कार्य के लिए हम उत्तर प्रदेश के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों पर काम करने वाले अधिवक्ता, दस्तावेज़ लेखक, स्टांप वेंडर, टाईप करने वाले साथी इस संघर्ष को परिणाम तक लेकर जाएंगे और जब तक सरकार अपने अनैतिक नियमों को निरस्त नहीं करती तब तक हम प्रदेश में चल रही हड़ताल को वापस नहीं लेंगे ।
  निबंधन समिति के सचिव अधिवक्ता के0 के0 चौधरी ने कहा कि सभी के सहयोग से इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को और भी आक्रामक बनाया जाएगा, सरकार को अपनी दमनकारी नीति को वापस लेना ही होगा, धरने में आज भी सैकड़ों की संख्या अधिवक्ता, दस्तावेज़ लेखक, स्टांप वेंडर, टाईप करने वाले और मुंशीगण उपस्थिति रहे और सभी ने एक जुट होकर सरकार की इस जनविरोधी नीति का डटकर मुकाबला करने की बात कही ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1862080
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.