चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे थे आधा दर्जन ई रिक्शा, कार्यवाही

चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे थे आधा दर्जन ई रिक्शा, कार्यवाही
   मथुरा । विद्युत टीम ने शहर के गोवर्धन रोड स्थित अजय नगर कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार को कार्रवाई की, तड़के चलाए गए अभियान में आधा दर्जन स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए, अतिरिक्त केबल डालकर एक स्थान पर आधा दर्जन ई रिक्शा चार्ज होते मिले, इस दौरान अतिरिक्त केबलों को जब्त किया गया है और बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है । 
  शनिवार को शहरी क्षेत्र के एई रेड्स सतेन्द्र कुमार,एसडीओ सीपी शर्मा के निर्देशन में टीम ने अभियान चलाया, टीम के सभी सदस्य गोवर्धन रोड पर एकत्रित हुए, इसके बाद सूचना के आधार पर एक स्थान पर छापा मारा, यहां अतिरिक्त केबल डालकर ई रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे, करीब पांच किलोवाट लोड टीम को मिला, पांच अन्य लोग भी अतिरिक्त केबल डालकर बिजली का उपयोग करते मिले ।
   विभागीय टीम ने अतिरिक्त केबलों को जब्त किया और फोटोग्राफी भी की, भीड़ एकत्रित होने की संभावना पर टीम कार्रवाई कर लौट आई, चेकिंग टीम ने चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग, अधीक्षण अभियंता मुदित तिवारी, एक्सईएन आशीष गुप्ता आदि अधिकारियों को कार्रवाई से अवगत कराया, अभियान में जेई दीपक, जेई पवन, जेई सचिन के अलाव भरत, राजकुमार आदि कर्मचारी चेकिंग टीम में शामिल थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1868553
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.