कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
   मथुरा । सोंख रोड स्थित नगला माना स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा निकाल कर शुभारंभ हुआ, कलश यात्रा का  भक्तों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, पहले दिन कथा व्यास पंडित मोहित कृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण से पापों का नाश हो जाता है और मनुष्य की मुक्ति हो जाती है, भागवत ही प्रभु का साक्षात रूप है ।
   गांव में ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत सैकड़ों महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर गांव के प्रमुख मार्गाे से कलश यात्रा निकाली गई, मार्ग में ग्रामीणों के द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, परीक्षित के रूप में ठाकुर जमुना दास स्वयं अपने सिर पर श्रीमद्भागवत ग्रंथ धारणकर चल रहे थे, कथा व्यास पंडित मोहित कृष्ण शास्त्री, राधेश्याम बाबा भी थे, गिरधारी प्रधान, रमनलाल स्वामी, महेंद्र मुखिया, ठाकुर श्याम सिंह, अमर सिंह, पूर्व प्रधान बनबारी, पूरन सिंह, नानक चंद, कमल सिंह, महाराज सिंह संचालक महंत कृष्णानंद महाराज, गुल्लोभगत, पवन राजावत, किशन सिंह, जितेंद्र सिंह, जगदीश डीलर, रमन पहलवान, रज्जो कक्कू आदि मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1859048
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.