आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की मनाई 152 वीं जयंती

आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की मनाई 152 वीं जयंती 
  मथुरा । समता फाउंडेशन द्वारा भारत में आरक्षण के जनक कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वीं जयंती पर डॉ अंबेडकर पार्क, जिखिन गांव गोवर्धन रोड मथुरा पर भव्य पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया, इस दौरान एवं रक्तदाताओं एवं हाई स्कूल व इंटर इंटरमीडिएट 2026 के उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का का सम्माान कर चन्हें भविष्य के लक्ष्यों की प्राप्ति के लए प्रोत्साहित किया गया ।


 कार्यक्रम में सर्वप्रथम बहुजन साहित्यकार गायक नेत्रपाल बृजवासी, समाजसेवी कुंजी पंडित पूर्व जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया, तत्पश्चात वक्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन की प्रमुख प्रेरक घटनाओं पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा भारत में उपेक्षित वर्गों भेदभाव से पीड़ित लोगों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने हेतु सबसे पहले 1902 में आरक्षण की 50 प्रतिशत व्यवस्था की जिसे आजादी उपरांत संविधान सभा ने स्वीकार किया, इस अवसर पर आवाज के जादूगर धर्मवीर कलाकार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समस्त लोगों का मन मोह लिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाशंकर कर्दम ने की और आभार व्यक्त किया ।
   इस दौरान एड प्रवीण भास्कर, एड रवि कुमार, ठाकुर पंकज सिंह, विष्णु सैनी, रमेश सैनी, रामचल मौर्या,संतोष सैनी, लालचंद कैन,सी एस आनंद, राजन सिंह, आर पी राठौर,ब्रजेश अंबेडकर, हाकिम कैन,आकाश कैन, संजय बीडीसी,संजय वाल्मीकि, साक्षी प्रजापति पल्लवी राही, एड देवेंद्र कुमार, डॉ अरुण, जितेंद्र सिंह, रोहतास बोरा, विजेंद्र सिंह बौद्ध, शकील कुरेशी, नरेश चौधरी, एड बाल स्वरूप गुर्जर, श्रीमती कमलेश, प्रीति, संजना शर्मा,आकाश बाबू, सागर सिंह, कुलदीप कुमार, सुमित कुमार, सचिन कुमार, हैप्पी,विसंबर दयाल कर्दम, संजय सैनी, पी पी सिंह, बुधीराम, ओम प्रकाश बघेल, संजय बघेल, श्रीमती राम श्री, श्रीमती सरोज, श्रीमती शीला, श्रीमती पुष्पा,श्रीमती अनोखी देवी, श्रीमती बर्फी, पूजा,शालू, निशि अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1868559
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.