अमरनाथ यात्रियों के लिए राया से जम्मू भेजी खाद्य सामग्री
अमरनाथ यात्रियों के लिए राया से जम्मू भेजी खाद्य सामग्री
राया । श्री अमरनाथ जनसेवा समिति के तत्वावधान में आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान कश्मीर में आयोजित होने वाले 15वें विशाल भंडारे के लिए राया क्षेत्र से एकत्रित खाद्य सामग्री जम्मू के काजीगुंड के लिए रवाना कर दी गई, समिति के प्रतुल गंगल ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से समिति द्वारा अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ।
इस वर्ष 15वां विशाल भंडारा 3 जुलाई से काजीगुंड एवं बनिहाल में आयोजित होगा, इसके लिए क्षेत्रवासियों के सहयोग से राया से एक वाहन खाद्य सामग्री एकत्रित कर मथुरा भेजी गई है, उन्होंने बताया कि पूरे जनपद से एकत्रित खाद्य सामग्री को 24 जून को रंगेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन के उपरांत जम्मू के काजीगुंड के लिए रवाना किया जाएगा। समिति के अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया है और बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री एकत्रित की गई है।
उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त किया, अमरनाथ अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल टोनी भगत, प्रतुल गंगल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पूर्व पंचायत अध्यक्ष राकेश शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, अभिषेक पाराशर, भूपेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पंकज गुप्ता, मोहित अग्रवाल, हेमेंद्र अग्रवाल, काव्यांश शर्मा, सचिन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अनूप गर्ग, अमित गर्ग आदि उपस्थित रहे ।






.jpeg)









