उन्नाव निवासी युवक की सड़क हादसे में हुई थी मौत, जांच शुरू
उन्नाव निवासी युवक की सड़क हादसे में हुई थी मौत, जांच शुरू
चौमुहां (मथुरा) । पंजाब के लुधियाना (कुकर गली) निवासी सुनील कुमार गुप्ता पुत्र रामविलास ने रविवार 28 जून को जैंत थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी कि उनका भाई सर्वेश कुमार पुत्र रामविलास, जो कि मूल रूप से ग्राम अतरघनी थाना बांगरमऊ, जिला उन्नाव का निवासी था, शनिवार 27 जून को मथुरा क्षेत्र से गुजर रहा था, इसी दौरान चौमुहां के निकट शिवा ढाबे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सर्वेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई ।
उन्होंने बताया कि भाई की मौत की खबर पाकर परिजन तत्काल मथुरा पहुंचे और पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया, जैंत थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उपनिरीक्षक अंकित चौधरी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल काविन्द सिंह की टीम को बॉडीकिट व पंचायतनामा के जरूरी कागजात सौंपकर तत्काल शव की विधिक कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेज दिया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा किस अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ ।







.jpeg)









