प्लॉट बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी, दर्ज कराया मुकदमा

प्लॉट बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी, दर्ज कराया मुकदमा 
   चौमुहां (मथुरा) । थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जैंत स्थित खसरा नंबर 334 में प्लॉट बुकिंग और एग्रीमेंट के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपये हड़पने और फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है, आरोपियों ने पीड़ित को झांसा देकर एडवांस रकम ऐंठ ली और बाद में उसी प्लॉट का अनुबंध किसी अन्य महिला के नाम कर दिया, पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को लगातार झूठे आश्वासन दिए गए ।


   पुलिस ने पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर एक महिला सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में षड्यंत्र और धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, महोली रोड स्थित 27 सीडीएस नगर निवासी अश्विनी कुमार पुत्र सुभाष बाबू ने जैंत थाने में शिकायत दर्ज कराई है, आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए उसी प्लॉट (नंबर बी-9) का अनुबंध 11 नवंबर 2024 को ही इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी एक महिला के नाम कर उसे बेच दिया, मामला खुलने पर जब विवाद बढ़ा तो आरोपियों ने पूर्व में तय 43.75 लाख रुपये की रकम निरस्त करते हुए इसके बदले 25-25 लाख रुपये के दो नए चेक (कुल 50 लाख रुपये) पीड़ित को सौंपे, जो दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में बैंक के माध्यम से भुनाने थे ।
   आरोप है कि बार-बार मांग करने के बाद भी चेक क्लियर नहीं कराए गए और लगातार झूठे आश्वासन दिए गए, कॉलोनी पूरी तरह अप्रूव्ड हो जाने के बाद भी आरोपियों ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री की और न ही रकम वापस लौटाई, जैंत पुलिस ने पीड़ित अश्विनी कुमार की तहरीर पर सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 338, 336(3) और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1870055
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.