ये मेरे नहीं आपके संघर्ष की जीत-राजेश चौधरी
ये मेरे नहीं आपके संघर्ष की जीत-राजेश चौधरी
-महामंत्री बनने के बाद प्रथम बार मथुरा पहुंचे राजेश चौधरी, जोशीला स्वागत
मथुरा । यह मेरी नही आप सभी के संघर्ष की जीत है, आज मन के अंदर संकल्प लेकर जाओ कि अबकी बार हम फिर से मांट विधानसभा रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे उक्त उदगार मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी ने राया कट पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किये, विधायक राजेश चौधरी का मथुरा आगमन पर राया कट पर भाजपा पदाधिकारी एबं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक की नही बल्कि सभी जाति धर्म की पार्टी है, आप लोग बंगाल की हालत देख लो वहां पर कोई वोट डालने नही जाता था भाजपा की सरकार बनते ही वहाँ गुंडाराज खत्म हो रहा है, अबकी बार भाजपा सरकार प्रचंड बहुमत से जीतकर सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी, इस दौरान विधायक मेघश्याम सिंह, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, पंकज प्रकाश, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, आकाश चौधरी, मुकेश वार्ष्णेय, राकेश शर्मा, भूपेश अग्रवाल, अनिल रावत, रामकुमार उपाध्याय, हरिओम चौधरी, विनय चौधरी, निहाल सिंह, निरंजन धनगर, जिला महामंत्री सतपाल चौधरी, सचिन अग्रवाल, मुकेश पाठक आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, संचालन मुकेश वार्ष्णेय व मुकेश अग्रवाल ने किया ।







.jpeg)









