ब्रज के पर्यटक स्थल एवं निकटतम गांवों के मार्ग बनेगे स्वच्छ

ब्रज के पर्यटक स्थल एवं निकटतम गांवों के मार्ग बनेगे स्वच्छ
-स्कूल व कालेजों के छात्रों का लिया जाएगा सफाई अभियान में सहयोग
-जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए नामित किये एक-एक नोडल अधिकारी 
   मथुरा । जनपद में पंचायत राज विभाग को पर्यटक स्थल एवं उनकी ओर जाने वाले गांवों के मार्गों को स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी ने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, इस अभियान के लिए जिले की 57 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, डीएम ने अभियान के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारियों को नामित कर दिया है, यह कार्य पंचायतों के कर्मचारी एवं स्टेक होल्डर्स और स्कूलों के छात्रों का सहयोग लिया जाएगा, ताकि ब्रज में आने वाले पर्यटकों में स्वच्छता का संदेश जाए । 
    जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 एवं 15वें वित्त की टाइड फण्ड की धनराशि के उपभोग के अन्तर्गत ठोस कचरा एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में आरआरसी एवं ई-रिक्शा के क्रियाशीलता के साथ, प्लास्टिक पृथक्करण हेतु ग्राम पंचायत के समस्त स्टेक होल्डर्स-अध्यापक, राशन डीलर, स्वयं सहायता समूह की महिलायें, आशा, आंगनवाडी कार्यकत्री, पंचायत सहायक के साथ ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्रामीणों की जनसहभागिता से प्लास्टिक मुक्त-ब्रज की रज अभियान चलाया जा रहा है ।
  ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा की अध्यक्षता में गत दिवस हुई बैठक में मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव के निर्देशों के अनुपालन में "हम सबने यह ठाना है-ब्रज को स्वच्छ बनाना है", के अन्तर्गत पर्यटन स्थल की एवं उनकी ओर जाने वाले मार्ग की 57 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक एक नोडल अधिकारी नामित किया है, ये अधिकारी ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थापित कॉलेज के छात्रों एवं स्टेक होल्डर्स के सहयोग से डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण एवं प्लास्टिक पृथक्करण का विशेष स्वच्छता अभियान क्रियान्वित करायेंगें ।
   उन्होंने बताया कि ये नोडलअधिकारी सप्ताह का एक दिन निर्धारित करके चार सप्ताह तक चयनित ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलायेंगे, ग्राम पंचायत में स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त-ब्रज की रज एवं मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी के संदेश के साथ पर्यटकों हेतु ट्रिगरिंग संदेश पेन्ट कराने के साथ चयनित स्थानों पर प्लास्टिक बैंक की स्थापना की जायेगी, इस कार्य में पंचायत के सफाई कर्मचारी, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक सहयोग करेंगे, अभियान की प्रत्येक सप्ताह रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी देंगे ।
  डीपीआरओ ने बताया कि ब्लाक बलदेव की नूरपुर, महावन बांगर, इस्लामपुर, रावल बांगर, मथुरा ब्लाक की जैंत, मुखराई, राल, बाटी, छटीकरा, खामनी, ऊंचागांव, मांट ब्लाक की जहांगरीपुर, अकबरपुर, दिवाना कला, मांट मूला, मांट राजा, पानीगांव, बिजौली, डांगौली, राया ब्लाक की शिवली, थोक वृंदावनी, शाहपुर गौसना, गजू, थोक ज्ञान, छाता ब्लाक की खायरा, रान्हेरा, शेरगढ़ बांगर, छाता देहात, चौमुहां ब्लाक की सहार, नौगांव, तरौली जनूबी, तरौली सुमाली, अकबरपुर, फरह ब्लाक की नगला चंद्रभान, चुरमुरा पौरी, रैपुरा जाट, बरारी, महुअन, फतिहा, नौहझील ब्लाक की मखदूमपुर, सुरीरकलां, नौहझील, सुरीर बिजऊ, बाघर्रा, नंदगांव ब्लाक की सांचौली, रीठौरा, कोसी देहात, बिजवारी, गोवर्धन ब्लाक की नींवगांव, पैंठा, गांठौली, अडींग, पलसौं,, रसूलपुर, महमदपुर का चयन किया है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1879376
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.