रसखान समाधि स्थल पर हुआ पौधरोपण कार्यक्रम
रसखान समाधि स्थल पर हुआ पौधरोपण कार्यक्रम
गोकुल (मथुरा) । वन महोत्सव के अवसर पर गोकुल स्थित श्रीकृष्ण भक्त रसखान समाधि स्थल पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, यह समाधि स्थल उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित किया गया है, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत गोकुल के चेयरमैन संजय दीक्षित तथा उत्तर प्रदेश वन विभाग के अधिकारी पुनीत कुमार शुक्ला ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया, कार्यक्रम की तैयारियां उत्तर प्रदेश वन विभाग एवं रसखान समाधि स्थल के प्रभारी अनुपम यादव के सहयोग से की गईं, वन विभाग के अनुसार वन महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम 7 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे, इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा ।







.jpeg)









