चौमुहां में किसान संगोष्ठी सम्पन्न, जैविक खेती पर दिया जोर

चौमुहां में किसान संगोष्ठी सम्पन्न, जैविक खेती पर दिया जोर
-उर्वरकों का करें सीमित उपयोग, पशुपालन व चारे के लिए भी मिलेगा ऋण
  चौमुहां । सहकार से समृद्धि संकल्पना के अंतर्गत राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के तहत क्षेत्रीय सहकारी समिति चौमुहां पर पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा की अध्यक्षता में गरिमामय आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसानों से फसलों में रासायनिक उर्वरकों का सीमित व संतुलित उपयोग करने की अपील की गई ।
  सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अभिषेक शुक्ला ने बताया कि कृषकों को अब केसीसी फसल ऋण के साथ-साथ पशुपालन और उनके दाने-चारे की व्यवस्था के लिए भी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत मिलने वाले सरकारी अनुदान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी, साथ ही बताया कि यह विशेष जागरूकता कार्यक्रम 29 जून से शुरू होकर 6 जुलाई तक निरंतर चलेगा, संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों ने वर्तमान समय में मिट्टी की बिगड़ती सेहत पर गहरी चिंता व्यक्त की ।
  सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर हमे वृक्षारोपण करने के लिए संकल्पित होना पड़ेगा, किसानों को अपनी मेड़ों और खाली जमीनों पर फलदार व छायादार पौधे लगाने होंगे तभी हमारा आने वाला भविष्य सुरक्षित रह सकेगा, साथ ही अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि वे बिचौलियों के चंगुल से बचकर सीधे सहकारी समितियों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से इन सरकारी लाभों को प्राप्त कर सकते हैं, संजय कुमार वर्मा, अर्चना सिंह, संजीव द्विवेदी, रामवीर सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, सेही अध्यक्ष बद्दो, चौमुहां समिति अध्यक्ष भगवान सिंह सहित क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील किसान और सहकारी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1879364
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.