स्विफ्ट डिजायर कार से बरामद हुई शराब की 60 बोतलें, एक गिरफ्तार
स्विफ्ट डिजायर कार से बरामद हुई शराब की 60 बोतलें, एक गिरफ्तार
चौमुहां । जैंत थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार और 60 बोतल अवैध विदेशी मदिरा बरामद की है, मिली जानकारी के अनुसार, जैंत थाना पुलिस टीम को शनिवार तड़के मुखबिर से अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी, इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एनएच-19 पर कोटा छरौरा फ्लाईओवर से करीब 50 मीटर पहले दिल्ली-आगरा साइड वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की ।
सुबह करीब 4.55 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन संख्यारू एमपी 07 एई 4568) को रोका, कार की तलाशी लेने पर उसमें से 60 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद हुई, पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम विकास (उम्र 32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सूरज सिंह, निवासी शिव कॉलोनी, पिंटो पार्क, थाना गोला का मंदिर, जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) बताया, जैंत थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का शराब तस्कर है, जो दिल्ली से शराब लाकर अन्य राज्यों में सप्लाई करता था, पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 470/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1), 63 और 72 के तहत मामला पंजीकृत किया है, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है ।







.jpeg)









