नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा सिखाए गये आपदा प्रबंधन के गुर

नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा सिखाए गये आपदा प्रबंधन के गुर
   मथुरा । जिला नागरिक सुरक्षा संगठन (सिविल डिफेंस) के उप नियंत्रक कश्मीर सिंह (राष्ट्रपति पदक से सम्मानित) के कुशल निर्देशन में हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, फरह में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को आपदा प्रबंधन व नागरिक सुरक्षा का कड़ा प्रशिक्षण दिया, 10 यूपी बटालियन एनसीसी, धौली प्याऊ के अनुरोध पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल  एकेडमी नागपुर एवं राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विभाग के पोस्ट वार्डन व मास्टर ट्रेनर अशोक यादव ने शिविर में पहुँचकर कमान संभाली, विशेष प्रशिक्षण सत्र में कैंप में मौजूद विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 450 एनसीसी कैडेट्स को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक रूप से तैयार किया गया ।
   प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उप नियंत्रक कश्मीर सिंह एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव की टीम के द्वारा व्याख्यान और जीवंत प्रदर्शन डेमो के माध्यम से कैडेट्स को आपदा प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया गया, टीम द्वारा मुख्य रूप से बाढ़, भूकंप, आगजनी और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आकस्मिक आपदाओं के समय पीड़ितों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकालने, घरेलू सामानों से स्ट्रेचर बनाने, घायलों को प्राथमिक उपचार फर्स्ट एड देने और जीवन रक्षक तकनीकों का गहन अभ्यास कराया गया। कैडेट्स को सिखाया गया कि कैसे बिना घबराए, सीमित संसाधनों में भी स्थानीय स्तर पर सूझबूझ से लोगों की अमूल्य जान बचाई जा सकती है ।
  नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक कश्मीर सिंह की ओर से बताया गया कि एनसीसी कैडेट्स ऊर्जा और अनुशासन से भरपूर होते हैं। उन्हें इस प्रकार का प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य समाज में एक सजग और प्रशिक्षित फौज तैयार करना है, जो किसी भी संकट के समय नागरिक सुरक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अग्रिम पंक्ति में राहत कार्य संभाल सकें, प्रशिक्षण के अंत में एनसीसी बटालियन के अधिकारियों ने कैडेट्स को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के इस उत्कृष्ट प्रयास के लिए उप नियंत्रक कश्मीर सिंह, मास्टर ट्रेनर अशोक यादव और उनकी पूरी टीम का विशेष आभार व्यक्त किया, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से सेक्टर वार्डन राम सैनी, शुभम कुमार निवेस्वरी, राजेश कुमार शिवहरे, पवन प्रकाश, अरुण कुमार, अविनाश, योगेश, पंकज गर्ग आदि वार्डन एवं फायर फाइटर मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1883913
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.