विजिलेंस टीम ने राल एवं खुशीपुरा में पकड़ी बिजली चोरी

विजिलेंस टीम ने राल एवं खुशीपुरा में पकड़ी बिजली चोरी
  मथुरा । विजिलेंस एवं शहरी रेड्स टीम ने राल एवं खुशीपुरा गांव में अभियान चलाकर सात लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी, राल फीडर पर लाइन लॉस अधिक है इसीलिए यहां चेकिंग अभियान चलाया गया, कार्रवाई के दौरान अंदर लगे करीब पांच दर्जन मीटरों को बाहर किया गया, लाइन लॉस कम करने एवं राजस्व वसूली बढ़ाने को लेकर मुख्य अभियंता राजीव गर्ग द्वारा निर्देशित अधीनस्थों को निर्देशित किया गया ।
   विजिलेंस प्रभारी अरूण कुमार, एई रेड्स सतेन्द्र, एई शुभम अग्रवाल, जेई किशन, जेई पवन, भरत, राजकुमार वर्मा ने टीम के साथ हाईलाइन लॉस फीडर राल एवं खुशीपुरा गांव में चेकिंग की, सात लोगों के यहां बिजली चोरी के मामले पकड़े, कार्रवाई से राल एवं खुशीपुरा गांव में अफरातफरी मची रही, टीम ने चेकिंग के दौरान केबलों को जब्त किया गया, एई शुभम के अनुसार इस फीडर पर राजस्व की अधिक हानि है, शहरी एसई मुदित तिवारी के अनुसार हाईलाइन लॉस फीडर क्षेत्र में चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1905339
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.