जैत पुलिस ने दबोचे हत्या के प्रयास में चार वांछित, भेजे जेल

जैत पुलिस ने दबोचे हत्या के प्रयास में चार वांछित, भेजे जेल
   चौमुहां (मथुरा) । जनपद में अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत थाना जैंत पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, पुलिस टीम ने थाना जैंत पर दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है, पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी ।
   इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी कहीं भागने की फिराक में हैं, सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सनसिटी से देवी आर्ट्स होते हुए बम्बे की पटरी पर नगला रामताल की तरफ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की, पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए चारों को दबोच लिया, पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उनके स्थानीय पते और पारिवारिक विवरण के आधार पर की गई है ।
  पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों में धनीराम पुत्र रामखिलाड़ी, विवेक पुत्र रामबाबू, विशाल पुत्र टीकम और अमित पुत्र टीकम शामिल हैं, ये सभी अभियुक्त ग्राम जौनाई के निवासी बताए जा रहे हैं, इस सफल ऑपरेशन में थाना जैंत के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही, टीम में शामिल उप-निरीक्षक और कॉन्स्टेबल की मुस्तैदी के कारण इन वांछितों को पकड़ने में सफलता मिली है, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अतिरिक्त विधिक कार्रवाई की जा रही है, सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1907318
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.