आईएएस ओजस्वी राज बने मथुरा के नए नगर आयुक्त
आईएएस ओजस्वी राज बने मथुरा के नए नगर आयुक्त
-वर्ष 2020 बैच के आईएएस हैं नवनियुक्त नगर आयुक्त ओजस्वी
-जग प्रवेश का वृहस्पतिवार की रात हुआ तबादला, पिछले वर्ष 17 मई को संभाला था पदभार
मथुरा । नगर निगम मथुरा वृन्दावन के नगर आयुक्त जग प्रवेश का गुरुवार देर रात करीब 12 बजे तबादला कर दिया गया, राज्य सरकार ने उन्हें वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया है, उनके स्थान पर बलिया जनपद के मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज को नगर निगम मथुरा वृन्दावन का नया नगर आयुक्त के रूप में भेजा गया है, वह वर्ष 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं ।
जग प्रवेश ने 17 मई 2025 को मथुरा में नगर आयुक्त का पद संभाला था, अपने कार्यकाल में उन्होंने सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, अतिक्रमण हटाने, राजस्व बढ़ाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया, साथ ही जलभराव की समस्या के समाधान, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक आयोजनों के दौरान नगर निगम की व्यवस्थाओं को सशक्त करने के प्रयास किए, उनके कार्यकाल में स्वच्छता अभियानों को गति मिली और निगम की कार्यप्रणाली में सुधार देखने को मिला ।
नवनियुक्त नगर आयुक्त ओजस्वी राज वर्ष 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, उन्होंने कानपुर से बीटेक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से कानूनी शिक्षा की पढ़ाई भी की है और इससे पहले बलिया में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं, प्रशासनिक अनुभव के आधार पर उनसे नगर निगम की योजनाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की सम्भावना जताई जा रही है, नगर निगम मथुरा वृन्दावन के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है, माना जा रहा है कि वह शीघ्र ही कार्यभार संभाल कर नगर निगम की चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और आगे की कार्ययोजना तय करेंगे ।







.jpeg)









