पुलिस ने दबोचा 651 ग्राम गांजे के साथ एक युवक
पुलिस ने दबोचा 651 ग्राम गांजे के साथ एक युवक
चौमुहां (मथुरा) । एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जैंत थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने मघेरा चौराहे के पास से एक युवक को अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, थाना जैंत प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 9:25 बजे पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी ।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मघेरा चौराहे से बाटी मार्ग पर करीब 100 मीटर अंदर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया, जामा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 651 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, पकड़े गए अभियुक्त की पहचान आकाश (30 वर्ष) पुत्र अशोक, निवासी राजीव गांधी नगर, मंडी गेट के सामने, थाना कोतवाली मथुरा के रूप में हुई है, पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना जैंत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह गांजा कहां से लाया था और किसे बेचने जा रहा था ।







.jpeg)









