रसूखदार बिजली चोरों पर कार्यवाही से मचा हड़कंप
रसूखदार बिजली चोरों पर कार्यवाही से मचा हड़कंप
-तीन स्थानों पर बिना कनेक्शन के चलती मिली खेतों पर समर्सेबिल
-औद्योगिक और कमर्शियल परिसरों में चार स्थानों पर बिजली चोरी पकडी
मथुरा । जनपद में विद्युत विभाग अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों और उन क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही कर रहा है जहां बार-बार ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, रेड टीम द्वारा उदयपाल पुत्र श्रीचन्द निवासी ग्राम फूल गढी थाना कोसी एलएमवी 5 की 7460 वाट (8 किलोवाट) तथा दिगम्बर पुत्र कुशल निवासी ग्राम फूल गढी थाना कोसी के यहां बिना संयोजन के एलएमवी 5 की 7460 वाट (8 किलोवाट) की बिजली चोरी पकडी है ।
प्रभारी उप निरीक्षक अरुण कुमार प्रवर्तन दल, किशन कुमार सोनकर अवर अभियन्ता, उप निरीक्षक धीरेन्द्र पाल सिंह, कपिल, जागेश्वर आरक्षी प्रवर्तन दल मथुरा एवं क्षेत्रीय जेई आमोद आनंद के साथ विद्युत चोरी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये विद्युत चोरी रोको व राजस्व वसूली लक्ष्य प्राप्ति एवं हाई लाइन लॉस को कम करने के लिए अभियान के अन्तर्गत पांच किलोवाट एवं उससे ऊपर की विद्युत चोरी के मामलों लगातार कार्यवाही की जा रही है जिन उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते पाया गया, उनकी मौके पर विडियोग्राफी की गयी और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुये सुसंगत धाराओं में विद्युत चोरी निरोधक थाना कृष्णानगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने छाता क्षेत्र के गांव दौताना में दो स्थानों पर कार्यवाही की, यहां मुफीद पुत्र नूर के यहां दो किलोवाट का कमर्शियल कनेक्शन स्वीकृत मिला जबकि छह किलोवाट लोड की बिजली चोरी की जा रही थी, दिगम्बर पुत्र कुशल के यहां बिना संयोजन के निजी नलकूप को चोरी की बिजली से चलाया जा रहा था, यहां एमएलवी 5 श्रेणी में आठ किलोवाट की बिजली चोरी पकडी गई, उत्तर प्रदेश (या समान बिजली बोर्डों) में एमएलवी 6 (एलएमवी-6) लघु एवं मध्यम उद्योगों, व्यावसायिक परिसरों या छोटी औद्योगिक इकाइयों के लिए दिया जाने वाला वाणिज्यिक, औद्योगिक विद्युत संयोजन (कनेक्शन) होता है।
थाना बरसाना क्षेत्र में रेड टीम ने एमएलवी 6 श्रेणी में दो स्थानों पर 14 किलोवाट की बिजली चोरी पकडी, जितेन्द्र कुमार पुत्र रामकिशन निवासी मैन रोड ग्राम सहार थाना बरसाना के यहां आठ किलोवाट की बिजली चोरी पकडी, वहीं थाना बरसाना क्षेत्र के गांव सींह में जस्सी पुत्र घनश्याम के यहां छह किलोवाट की बिजली चोरी पकडी गई, इसके अलावा हरिओम पुत्र वीरो निवासी सहार कमई रोड नगला नहर के आगे दो किलोवाट की कॉमर्शियल कनेक्शन पर छह किलोवाट की बिजली चोरी पकडी, गोपेश शर्मा पुत्र भूदेव शर्मा निवासी सिंडीकेट बैंक के सामने बरसाना ग्राम पलसौं गोवर्धन के कमर्शियल परिसर में दो किलोवाट के स्वीकृत कनेक्शन पर सात किलोवाट की बिजली चोरी पकडी ।







.jpeg)









