कैलाश नगर में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दी चेतावनी

कैलाश नगर में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दी चेतावनी
  मथुरा । नगर पंचायत फरह के कैलाश नगर कॉलोनी में जलभराव और गंदगी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, बारिश के बाद कॉलोनी की कई गलियां पानी से भर जाती हैं जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, घरों के बाहर जमा पानी के कारण आवागमन में परेशानी के साथ-साथ स्वच्छता संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं ।
 स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति बन जाती है, कई स्थानों पर लंबे समय तक पानी भरा रहने से सड़कों की हालत भी खराब हो गई है। लोगों को पैदल निकलने में कठिनाई होती है और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इस समस्या को लेकर वे कई बार नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, उनका कहना है कि समय-समय पर आश्वासन तो मिला लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका ।
  स्थानीय लोगों की मांग है कि जल निकासी के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए ताकि हर वर्ष बरसात में उन्हें इसी समस्या से नही जूझना पड़े, कॉलोनीवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी रहती है, इससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उनका कहना है कि छोटे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, क्योंकि कई बार स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है ।
  स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर नालियों की सफाई, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था और क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार की मांग की है, उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो सकती है, अब क्षेत्र के लोगों की निगाहें नगर पंचायत और प्रशासन की ओर हैं, नागरिकों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए शीघ ठोस कदम उठाएंगे, ताकि कैलाश नगर के लोगों को हर वर्ष जलभराव और गंदगी की परेशानी से राहत मिल सके ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1925845
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.