हाईवे पर बस ट्रक सहित चार वाहनों की भिड़ंत, एक कि मौत, 7 घायल

हाईवे पर बस ट्रक सहित चार वाहनों की भिड़ंत, एक कि मौत, 7 घायल 
-थाना हाइवे क्षेत्र के नरहौली पुल के पास हुआ सड़क हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस
  मथुरा । गुरुवार को दिल्ली आगरा हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हुए हैं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दुर्घटना मथुरा में नरहौली चौराहे पर हुई, जहां बस और ट्रक सहित चार वाहन आपस में टकरा गये, हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार करीब 40 से 45 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई ।
   जानकारी के अनुसार नरहौली पुल के पास दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक, मध्य प्रदेश की एक निजी बस, दूसरे ट्रक और एक कार की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई, हादसे की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है, हादसे में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के सनावल थाना क्षेत्र के अटुर निवासी भास्कर राठौर की मौत हो गई ।
  वहीं मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के निवासी शीला, सुशील, अमर सिंह, मेछल, लक्ष्मण दास, सुंदरबाई और किशोर घायल हो गए, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहनों के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है, सड़क दुर्घटना के चलते कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु रूप से बहाल करा दिया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1935616
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.