सडक हादसे में घायल ई रिक्शा चालक की हुई मौत

सडक हादसे में घायल ई रिक्शा चालक की हुई मौत
   मथुरा । सड़क हादसे में घायल हुए ई रिक्शा चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने बताया कि निरंजन ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, थाना जैत पुलिस ने जानकारी दी है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, पुलिस ट्रक और उसके चालक की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है ।
  मथुरा मे घायल ई-रिक्शा चालक की रविवार करीब 2 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई, वह एक दिन पहले शनिवार शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था, इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार एक यात्री भी घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है, पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना थाना जैत क्षेत्र की है ।
   पुलिस के अनुसार निरंजन (पुत्र रोहन) अपने ई-रिक्शा से सवारियों को लेकर राधाकुंड की ओर जा रहे थे, थाना जैत क्षेत्र के समीप पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, इस टक्कर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक निरंजन गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे में ई-रिक्शा में सवार सोनू नामक यात्री भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, चिकित्सकों ने निरंजन की गंभीर हालत को देखते हुए इला शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका, घायल सोनू का इलाज जारी है, उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1939095
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.