पुलिस ने किया 25 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, एक गिरफ्तार

पुलिस ने किया 25 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, एक गिरफ्तार 
-टप्पेबाजी की शतप्रतिशत रकम बरामद, 20 जुलाई को थाना हाईवे क्षेत्र में हुई थी घटना
  मथुरा । थाना हाईवे पुलिस, सर्विलांस, साइबर, स्वॉट एवं एसओजी टीमों की संयुक्त कार्यवाही में चोरी, टप्पेबाजी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, उसके कब्जे से चोरी, टप्पेबाजी की गयी शत प्रतिशत धनराशि 25,00,000 (पच्चीस लाख) रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को बरामद किया गया है ।


  थाना हाईवे पुलिस, सर्विलांस, साइबर, स्वॉट एवं एसओजी टीमों की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर सोमवार की आधी रात को थाना हाईवे पर चोरी, टप्पेबाजी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्तों में से अक्षय पुत्र मारमुत्तु निवासी मदनगिरी थाना अम्बेडकर नगर साउथ दिल्ली को सलेमपुर पाली खेडा रोड़ थाना क्षेत्र हाईवे से पुलिस ने गिरफ्तार किया, टप्पेबाजी की गयी शतप्रतिशत धनराशि 25 लाख रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल डीएल 3 एफए 6427 की बरामदगी की गई है ।
  पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया है कि उसने 20 जुलाई को गोवर्धन चौराहे से दिल्ली की ओर जा रही एक कार के बोनेट के नीचे आयल डाल दिया था और आगे चलकर गाड़ी में खराबी का इशारा किया, जैसे ही गाड़ी रूकी तो अपनी मोटर साईकिल गाड़ी के पीछे रोक दी, ड्राइवर ने गाड़ी से उतरकर बोनेट खोला तो गाड़ी में बैठे दो व्यक्ति भी आगे बोनेट के पास चले गये, तभी गाडी से बैग लेकर भाग गया था ।
   गत 20 जुलाई को थाना हाईवे पर पीड़ित ने लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कराया था, 20 जुलाई को शाम समय करीब छह बजे गाडी संख्या यूपी 85 बीवाई 0740 से 25,00,000 (पच्चीस लाख) रूपये लेकर गोविन्द नगर जा रहे थे, सिम्स हॉस्पीटल के पास पहुंचे तो बाईक सबार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ओवर टेक कर गाड़ी खराब होने का इशारा करना तथा गाडी रूकने पर गाडी में रखे रुपयों के बैंग को लेकर भाग गये थे, पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल थाना हाईवे, प्रभारी साइबर सेल एसआई आशीष मलिक, प्रभारी सर्विलांस सेल एसआई विकास कुमार, प्रभारी स्वॉट एसआई महावीर सिहं, प्रभारी एसओजी एसआई संदीप, एसआई नितीन राठी चौकी प्रभारी तारसी, एसआई केशव वशिष्ठ चौकी प्रभारी राधापुरम स्टेट, एसआई सौरभ तेवतिया थाना हाईवे आदि पुलिसकर्मी थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2028990
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.