बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय से चोरी हो गये इन्वर्टर बैटरी
बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय से चोरी हो गये इन्वर्टर बैटरी
चौमुहां (मथुरा) । थाना जैंत क्षेत्र के आझई हाईवे स्थित बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ली, चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर परिसर में दाखिल हुए, इसके बाद अंदर के गेट का ताला भी तोड़ दिया और कार्यालय में रखा इन्वर्टर व बैटरी लेकर फरार हो गए, चोरों ने कार्यालय के मुख्य कक्ष का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके ।
.jpg)
जानकारी होने पर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया, सूचना मिलने पर थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन देवी ने थाना जैंत में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि चोर कार्यालय परिसर में रखे इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ले गए हैं, कार्यालय के अन्य कमरों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच में जुटी है ।







.jpeg)







