मुड़िया पूर्णिमा मेला में रेलवे ने 3 लाख यात्रियों को कराई यात्रा

मुड़िया पूर्णिमा मेला में रेलवे ने 3 लाख यात्रियों को कराई यात्रा
- रेलवे को 3 करोड़ का मिला राजस्व, मुस्तैद रहे अधिकारी एवं कर्मचारी 
  मथुरा । रेलवे के आगरा मंडल द्वारा 24 से 31 जुलाई तक आयोजित गुरु पूर्णिमा, मुड़िया मेला-2026 के दौरान मथुरा जंक्शन एवं गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की भारी भीड़ के बीच उत्कृष्ट प्रशासनिक, सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्थाओं के माध्यम से मेले का सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित किया गया, मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता, मेला अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं रेलकर्मियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराई गई ।


   मेला अवधि में मथुरा जंक्शन से  3,17,664 यात्रियों ने रेल यात्रा की जिससे 3,16,98,315 का यात्री राजस्व अर्जित हुआ, वहीं स्टेशन पर 8,14,158 श्रद्धालुओं एवं यात्रियों का फुटफॉल दर्ज किया गया, इसी प्रकार गोवर्धन रेलवे स्टेशन से 31,592 यात्रियों ने रेल यात्रा की, जिससे 12,25,340 का यात्री राजस्व प्राप्त हुआ तथा 65,744 श्रद्धालुओं एवं यात्रियों का फुटफॉल दर्ज किया गया, मेले के संचालन के लिए मथुरा जंक्शन पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 24×7 निगरानी सुनिश्चित की गई, मथुरा मेला कंट्रोल रूम में प्रतिदिन एक जेएजी स्तर के अधिकारी तथा गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन एक जूनियर स्केल अधिकारी की तैनाती की गई । 
   यात्रियों की सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए लगभग 350 रेल सुरक्षा बल कर्मियों, 90 वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों, 90 टिकट चेकिंग स्टाफ तथा 85 स्काउट्स एवं गाइड्स स्वयंसेवकों को शिफ्टवार तैनात किया गया, मथुरा जंक्शन एवं गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर लगभग 280 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी गई, भीड़ को सुव्यवस्थित रखने के लिए मथुरा जंक्शन पर फर्स्ट एंट्री एवं थर्ड एंट्री होल्डिंग एरिया तथा गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाए गए । 
  श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रतिदिन लगभग 20 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, इसके अतिरिक्त 4 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, 5 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी विस्तार तथा आवश्यकता पड़ने पर ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) चलाने की व्यवस्था भी रखी गई, टिकट वितरण को सुगम बनाने के लिए मथुरा जंक्शन पर 21 तथा गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर 4 अतिरिक्त टिकट खिड़कियां संचालित की गईं। साथ ही मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली (एम-यूटीएस ) के माध्यम से भी टिकट उपलब्ध कराए गए, दोनों स्टेशनों पर खोया-पाया केंद्र, हेल्प डेस्क, चिकित्सा सहायता बूथ, शिफ्टवार चिकित्सकों की उपलब्धता, एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1954771
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.