बीएसए कार्यालय में अब नही होगी दलालों की घुसपैठ, निर्देश जारी
बीएसए कार्यालय में अब नही होगी दलालों की घुसपैठ, निर्देश जारी
मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में फर्जी एजेंटों, दलालों और बिना वजह घूम रहे कर्मचारियों पर नकेल कसने के लिए कड़ा कदम उठाया गया है, बीएसए रतन कीर्ति ने एक सख्त सतर्कता आदेश जारी कर दलालों और फर्जीवाड़ा करने वालों को सीधे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है जिसमें कहा है कि बीएसए कार्यालय के नाम का दुरुपयोग कर शिक्षकों व कर्मचारियों से काम कराने के बदले अनुचित लाभ या धनराशि मांगने वाले बिचौलियों पर त्वरित कार्रवाई होगी ।
.jpg)
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति काम शीघ्र कराने या प्रलोभन देने के नाम पर रिश्वत मांगता है तो उसकी सूचना तत्काल अधिकृत फोन नंबर पर या सीधे बीएसए को दें, वहीं शिक्षकों व कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल विभागीय कार्य होने पर ही कार्यालय परिसर में आएं, बिना किसी वैध कार्य के बेवजह पाए जाने या व्यवधान डालने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी ।
उन्होंने कहा है कि यदि कोई शिक्षक या कर्मचारी अनधिकृत व्यक्तियों या बिचौलियों के माध्यम से काम कराने का प्रयास करेगा या ऐसी गतिविधियों की जानकारी छिपाएगा तो उसे भी दोषी मानकर सख्त विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी, शिक्षक एवं कर्मचारी अपने कार्यों के लिए सीधे संबंधित पटल (काउंटर) पर ही संपर्क करें या निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सीधे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से ही मिलें ।







.jpeg)







