संतों को किया गया सम्मानित, प्रज्वलित किये 71 दीप
संतों को किया गया सम्मानित, प्रज्वलित किये 71 दीप
चौमुहां (मथुरा) । कस्बा स्थित ब्रह्मा जी मंदिर परिसर में भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शोभाराम शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संत सम्मान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस दौरान संतों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए 71 दीप प्रज्वलित किए गए।
.jpg)
कार्यक्रम में राधा मोहन गौशाला के संचालक एवं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास महाराज का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया, वहीं ब्रह्मा जी मंदिर के महंत धनीराम बाबा का भी सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया, धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र और समाज की उन्नति की प्रार्थना की, मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शोभाराम शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संतों का स्थान सर्वोपरि है ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुदिता शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति संतों की परंपरा पर आधारित रही है, संतों के आदर्श और उनके संदेश आज भी समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं, उन्होंने कहा कि दीप प्रज्ज्वलन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान, सेवा और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का प्रतीक है, उन्होंने सभी से समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया, राजाराम शर्मा, सियाराम शर्मा, डॉ0 राजवीर सिंह, मुरारी सिंह मण्डल अध्यक्ष, राजू पहलवान, जगन्नाथ सिंह, कालू पहलवान, माधव, शिवराम सिंह, राहुल शर्मा, मुकेश सिसोदिया उपस्थित रहे ।







.jpeg)







