दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दी गई 1.11 लाख की आर्थिक सहायता
दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दी गई 1.11 लाख की आर्थिक सहायता
-उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व वृंदावन प्रेस क्लब सहित 68 पत्रकारों ने किया योगदान
मथुरा । जनपद के पत्रकारों ने सराहनीय पहल करते हुए दिवंगत पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, जिले के दो पत्रकार संगठनों उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एवं वृंदावन प्रेस क्लब सहित 68 पत्रकारों ने एकजुट होकर दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार अरूण 'अनु' के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी पत्नी को आर्थिक सहायता राशि के रूप में 1,11,556.00 का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा तथा उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि भविष्य में जनपद के सभी पत्रकार उनके सुख दुख में हमेशा खड़े रहेंगे।
.jpg)
इस अवसर पर दिवंगत पत्रकार अरुण अनु की धर्मपत्नी पुष्पा ठाकुर ने भावुक होते हुए समस्त पत्रकारों का आभार जताया हुए कहा कि यह सहायता मेरे परिवार को संबल प्रदान करेगी, इस अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (IJU) के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह सहयोग राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि पत्रकार परिवार की एकजुटता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है, उन्होंने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी पत्रकार समाज अपने साथियों के सुख-दुख में इसी प्रकार साथ खड़ा रहेगा ।
इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार अनु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि पत्रकार समाज हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा, इस दौरान नरेंद्र भारद्वाज जिलाध्यक्ष उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, वरिष्ठ पत्रकार उमर कुरैशी, अजय शर्मा, परवेज अहमद, अनेक सिंह, संजय गौड़, रमेश चंद, आरती शर्मा, पिंटू, दिनेश भारती, गौरव शर्मा, सुमित गोस्वामी, लोकेश चौधरी, अंशुल गौतम, मोहन मीणा, आर0 के0 धनगर, नीरज चतुर्वेदी, रिंकू शर्मा, रवनीत मैसी, राहुल कुमार, ब्रजेश सेन आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)







