चौमुहां में शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं का कराया समाधान
चौमुहां में शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं का कराया समाधान
चौमुहां । उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निगम के मुख्यालय के निर्देश पर एक से 31 अगस्त तक संचालित विशेष उपभोक्ता सेवा शिविर अभियान के तहत सोमवार को चौमुहां विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया, शिविर का संचालन नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता सत्य प्रकाश पांडेय एवं अधिशासी अभियंता कोसी सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में किया गया।
शिविर में विद्युत बिलों में त्रुटि, गलत रीडिंग दर्ज होने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने तथा अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने 16 उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जिनमें 9 बिल संबंधी, 3 मोबाइल नंबर अपडेट तथा 4 अन्य शिकायतें शामिल रहीं। इसके साथ ही शिविर के दौरान 1.42 लाख रुपये का राजस्व भी जमा कराया गया, उपखंड अधिकारी सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने बताया कि यह विशेष अभियान पूरे अगस्त माह यानी 31 अगस्त तक लगातार संचालित रहेगा
उन्होंने क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि उन्हें बिजली बिल या विद्युत सेवा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे ऑनलाइन माध्यम अथवा अपने नजदीकी विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित शिविर में पहुंचकर उसका त्वरित समाधान प्राप्त करें, विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है शिविर मैं अश्वनी कुमार अवर अभियंता, प्रमोद,गुलशेर खान, डब्बू सोनी, रवि, मनीष सोनी,संजय, आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)







