मंगलवार तड़के हुई चंद बारिश से दिखने लगा जलभराव, लगा जाम

मंगलवार तड़के हुई चंद बारिश से दिखने लगा जलभराव, लगा जाम
-नया बस स्टैंड पुल के नीचे पानी भरने से खराब हुई रोडवेज बस, बनी रही जाम की स्थिति
  मथुरा । मंगलवार तड़के ब्रज नगरी में हुई झमाझम बारिश ने जहां मौसम को सुहावना कर दिया, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं, सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई, सबसे ज्यादा परेशानी नया बस स्टैंड पुल के नीचे देखने को मिली, जहां जलभराव के बीच एक रोडवेज बस खराब हो गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया, नया बस स्टैंड पुल के नीचे बारिश का पानी अधिक भर जाने के कारण रोडवेज की बस बीच रास्ते में ही खराब होकर खड़ी हो गई। 
  बस के सड़क पर फंसने के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ और कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जाम का असर भूतेश्वर तिराहे से नया बस स्टैंड और नया बस स्टैंड से स्टेट बैंक चौराहे तक देखने को मिला, सड़क पर कार, ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहन कतारों में फंसे रहे, सुबह का समय होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी नौकरी और अपने प्रतिष्ठानों पर जाने वाले लोगों को उठानी पड़ी। कई लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे, एक तरफ सड़क पर जमा बारिश का पानी और दूसरी तरफ बीच रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया ।
  वाहन चालक जाम से निकलने के लिए रास्ता तलाशते नजर आए लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा, रोडवेज कर्मचारियों ने बस को निकालने का प्रयास किया लेकिन जलभराव के बीच बस को हटाना आसान नहीं था, इसके बाद जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया, कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद खराब रोडवेज बस को पानी और सड़क के बीच से बाहर निकलवाया, बस हटाए जाने के बाद धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन शुरू हुआ और घंटों से जाम में फंसे लोगों को राहत मिली, हालांकि मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद नया बस स्टैंड पुल के नीचे बने जलभराव ने एक बार फिर शहर की यातायात और जल निकासी व्यवस्था की परेशानी को सामने ला दिया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1957318
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.