वृंदावन में की अवैध मावा मिठाई के काले कारोबार पर कार्यवाही

वृंदावन में की अवैध मावा मिठाई के काले कारोबार पर कार्यवाही 
-41 क्विंटल पेड़ा कराया नष्ट, लिए 9 नमूने, 6.15 लाख का पेड़ा कराया गया नष्ट
  मथुरा । खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों और अवैध खाद्य कारोबारियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है, सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में सचल दल ने वृंदावन और बल्देव क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की, कार्रवाई के दौरान लगभग 6 लाख 27 हजार रुपये मूल्य का 4,200 किलोग्राम से अधिक अमानक व अस्वच्छकर पेड़ा और मिल्क केक मौके पर ही नष्ट कराया गया। 
  उन्होंने बताया कि 4,100 किग्रा पेड़ा एवं 100 किग्रा मिल्क केक जिसकी अनुमानित बाजार मूल्यरू 6,27,000 है, लैब में जांच के लिए 09 सैंपल भेजे गए हैं जांच रिपोर्ट आने पर दर्ज होगी एफआईआर, कांशीराम आवासीय फ्लैट (वृंदावन) में अवैध भंडारण पर कार्यवाही की, वृंदावन स्थित नियर बसेरा बैकुंठ, मायावती फ्लैट (सेक्टर-3, ब्लॉक नं. 23) में विष्णु अग्रवाल के मकान पर खाद्य सचल दल ने छापा मारा, मौके पर अत्यंत अस्वच्छकर और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में बोरों में भरकर रखा गया पेड़ा और मिल्क केक मिला, बोरी पर नियमों के तहत कोई विवरण अंकित नहीं था । 
  विभाग की टीम ने गांव सुनरख बांगर में शिशुपाल उर्फ सतपाल के ठिकाने पर दबिश दी। यहाँ से पेड़ा, मिल्क केक और खोआ का 1-1 नमूना संग्रहित किया गया, अस्वच्छकर माहौल में भंडारित 100 किग्रा पेड़ा (कीमत लगभग 12,000) नष्ट कराया गया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह द्वारा बल्देव स्थित प्रसिद्ध दुकान ‘हरपाल बाबा पेड़े वाले’ से घेवर का 1 नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया, इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार, जितेंद्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती, रीना शर्मा एवं मोहर सिंह कुशवाह शामिल रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1957322
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.