लंपी का प्रकोप : मथुरा में पशु पैंठ व मेलाओं पर लगाई रोक

लंपी का प्रकोप : मथुरा में पशु पैंठ व मेलाओं पर लगाई रोक
  मथुरा । जनपद में लंपी रोग का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। यह प्रदेश के अन्य कई जनपदों में भी तेजी से फैल रहा है। मथुरा में पशु पैंठ और पशु मेला पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इससे पशु पैंठ और मेला लगाने वालों के सामने एक बार फिर संकट खडा हो गया है। विगत कुछ वर्षों में लंपी रोग बरसात के मौसम में फैलता रहा रहा है। यह एक संक्रामक रोग है, इस लिए इसके फैलने की गति तीव्र होती है। 


  संक्रमित पशु को आइसोलेट किया जाना भी जरूरी हो जाता है। यह रोग एक पशु से दूसरे पशु में तेजी से फैलता है ऐसे में पशु पैंठ और मेलाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्कता बरतता है, वर्तमान समय में जनपद में लंपी रोग से ग्रसित पशुओं की संख्या तीन दर्जन से अधिक है जबकि अब तक 100 से अधिक पशु संक्रमित पाए गये हैं, बीमार गोवंशों की संख्या बढ़ने के कारण इस आइसोलेशन सेंटर किसी दूसरे स्थान पर बनाए जाने की योजना है, जिसके लिए गोसेवक मदद जुटा रहे हैं।


  लंपी त्वचा रोग एक वायरल डिजीज है, पिछले 15 दिन से लंपी स्किन डिजीज के केस मिल रहे हैं, संक्रामक बीमारी है, हमने 20 जून को ही लंपी डिजीज का टीका मगंवा लिया था, 1.5 लाख टीके लगाये जा चुके हैं, 24 टीमें टीकाकरण कर रही हैं, जहां भी हमें सूचना मिलती है हमारी टीम पहुंचती हैं। संक्रमित पशुओं को आइसोलेट किया जा रहा है, सीवीओ डी एन शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में 38 सक्रिय केस हैं, 100 से अधिक केस सामने आ चुके हैं, जिलाधिकारी द्वारा सभी उपजिलाधिकारियों को पशु मेलों को लेकर आदेश निर्गत किये जा चुके हैं, अगर कहीं पशु मेला अथवा पशु पैंठ लगने की सूचना मिलती है तो पुलिस कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1984078
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.