डीआईओएस दफ्तर पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

डीआईओएस दफ्तर पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 
-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने प्रदेशीय आव्हान पर दिया धरना
  मथुरा । यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के आह्वान पर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया, सहमति के बावजूद शासनादेश जारी न होने पर कर्मचारियों में गहरा रोष है। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी राघवेंद्र सिंह को सौंपा गया ।


 जिलाध्यक्ष अतुल चौधरी एवं जिला मंत्री विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि चार अक्टूबर 2021 और आठ अप्रैल 2025 को शासन स्तर पर हुई बैठकों में सहमति के बाद भी शासनादेश जारी नहीं हुए हैं जिससे कर्मचारियों में निराशा है, ज्ञापन में पदोन्नति, वेतन विसंगति, पेंशन, भत्ते और आउटसोर्सिंग कर्मियों जैसे ज्वलंत मुद्दों को उठाया गया है, जल्द समाधान न होने पर प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन व कार्य बहिष्कार किया जाएगा, कोषाध्यक्ष रिहान अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कार्यक्रम प्रभारी डा. सतेन्द्र सिंह, अतुल शर्मा, चेतराम चौधरी, मोनू शर्मा, सतीश बघेल, रामखिलाडी, राकेश कुमार, हेमंत कुमार सारस्वत, राकेश कुमार बरसाना, उदयवीर सिंह, शिवकुमार, महेश कुमार सिंह, रामेश्वर शर्मा, आशीष कुमार शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1984071
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.