डॉक्टर के परचे बिना नहीं मिलेगी नारकोटिक्स की दवा, सख्ती
डॉक्टर के परचे बिना नहीं मिलेगी नारकोटिक्स की दवा, सख्ती
-दवा विक्रेताओं से की जा रही है अपील, व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे मैसेज
मथुरा । नारकोटिक्स की दवा का गलत उपयोग रोकने लिए सख्ती की जा रही है, औषधि विभाग ने कहा कि नारकोटिक्स दवा चिकित्सक के पर्चे पर ही मेडिकल स्टोर संचालक को देनी है। यह दवा देने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक को चिकित्सक के परचे पर मोहर भी लगानी पड़ेगी, वहीं अब दवा विक्रेताओं से अपील की जा रही है कि वह चिकित्सक के परचे पर दवा दें ।
.jpg)
कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी दवा विक्रेताओं एवं विभिन्न ग्रुप में व्हाट्एप पर मैसेज भेज रहे हैं, अधिकतर चिकित्सक मरीज का उपचार,ऑपरेशन आदि में यह दवाएं लिखते हैं, मथुरा में कई जगह कार्रवाई के दौरान नारकोटिक्स की दवा मिल चुकी है। औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक द्वारा अब एक मोहर बनवाई है, इस मोहर को नारकोटिक्स की दवा बेचने वाले दवा विक्रेताओं को बनवानी होगी। चिकित्सक परचे पर मरीज को यह दवा देने के बाद मोहर लगानी पड़ेगी। यह दवा जारी कर दी गई है। इससे मरीज किसी दूसरे दवा विक्रेता से यह दवा न ले सके। दवा ओरिजिनल परचे पर देनी है।
.jpg)
कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला यादव का कहना है कि दवा विक्रेताओं से अपील की कि वह सभी दवाओं के बिल अपने पास रखें, नारकोटिक्स की दवा के रिकार्ड रखें, निरीक्षण के दौरान मांगने पर उसे दिखाएं। महामंत्री कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री आशीष चतुर्वेदी का कहना है कि नारकोटिक्स की दवा दवा विक्रेता डाक्टर के परचे पर ही दें। परचे पर मोहर भी लगाएं। नारकोटिक्स सहित अन्य सभी दवाओं के बिल अपने अपने पास रखें, निरीक्षण के दौरान टीम का सहयोग करें, औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बताया कि नारकोटिक्स की दवा चिकित्सक के परचे पर देनी है। दवा देने के बाद दवा विक्रेता को मोहर लगानी होगी कि उक्त दवा दे दी गई है जिससे वह अन्य किसी दुकान से दवा न ले सके, सभी से अपील की है कि वह विभागीय नियमानुसार दवा का कारोबार करें।
.jpg)







.jpeg)











