जन्माष्टमीः भीड नियंत्रण के लिए किये जायेंगे पुख्ता इंतजाम
जन्माष्टमीः भीड नियंत्रण के लिए किये जायेंगे पुख्ता इंतजाम
-मथुरा नगरी में 129 बैरियर और 25 पार्किंग से नियंत्रित की होगी श्रद्धालुओं की भीड़
मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मथुरा में इस बार भव्य रूप से मनाया जा रहा है, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि को पहली बार भव्य ड्रोन शो आयोजित किया जा रहा है, इस शो में करीब 500 ड्रोन शामिल होंगे, इसके अलावा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की लम्बी श्रृंखला भी होगी, कान्हा की नगरी को दिव्य रूप से सजाया संवारा जा रहा है, जिला प्रशासन के साथ नगर निगम दिनरात तैयारियों में जुटा हुआ है, इस बार भीडभाड अधिक रहने की उम्मीद जताई जा रही है ।
(57).jpg)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धर्मनगरी मथुरा में उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है, भीड़ प्रबंधन के लिए इस बार अभेद सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है, शहर में 129 स्थानों पर बैरियर, 25 पार्किंग स्थल और 16 वॉच टावर बनाए जाएंगे, श्रीकृष्ण जन्मस्थान और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए बैरियर लगाए जाएंगे, बैरियर के जरिए वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मार्गों को तत्काल बंद या डायवर्ट किया जा सकेगा ।
श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए शहर में 25 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, पार्किंग के बाद श्रद्धालुओं को पैदल जन्मस्थान क्षेत्र की ओर भेजा जाएगा, इससे मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 16 वॉच टावर लगाए जाएंगे, इन पर तैनात पुलिस कर्मी ऊंचाई से भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखेंगे, इसके अलावा ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी आसमान से निगरानी की जाएगी ।
यलो और ग्रीन जोन में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की लगातार निगरानी रहेगी और पुलिस कर्मी जरूरत पड़ने पर कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंचाएंगे भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात व्यवस्था को तत्काल बदलने की भी तैयारी की गई है, ट्रैफिक प्लान के तहत भारी वाहनों और अनावश्यक यातायात को मुख्य मार्गों से दूर रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जन्माष्टमी पर भीड़ नियंत्रण को लेकर पूरा प्लान तैयार है मगर जन्माष्टमी के दिन पुलिस बल और बढ़ाया जाएगा, ताकि मथुरा पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे ।







.jpeg)











