कैंटर और पिकअप की हुई भिड़ंत, सात लोग घायल, चालक की मौत

कैंटर और पिकअप की हुई भिड़ंत, सात लोग घायल, चालक की मौत
   मथुरा । मगोर्रा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन घायल हुए हैं, हादसे में पिकअप चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि छह अन्य का इलाज जारी है, गोवर्धन सीओ अनिल कुमार ने बताया रविवार रात पौने 12 बजे कोसीखुर्द के समीप कैंटर व पिकअप की आमने सामने भिड़ंत हो गई, हादसे में पिकअप सवार सात लोग गंभीर घायल हो गए । 


   पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, इसके बाद दोनों वाहनों को मौके से हटवा दिया गया जिसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य रूप से चलने लगा, हादसे में सोमवार सुबह 11 बजे गंभीर घायल पिकअप चालक मथुआ निवासी सतिया सासनी हाथरस की मृत्यु हो गई, गुड्डू निवासी खेरिया हाथरस जंक्शन, रवि, पुष्पेंद्र निवासी हडौली सासनी, संजय निवासी ततारपुर सासनी, अजय निवासी उसवा सासनी और गौरव निवासी चंद्रफली इगलास हाथरस का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार जारी है, स्वजन संजय को निजी अस्पताल ले गए हैं, हादसे का कारण प्रथमदृष्टया नींद का झोंका आना प्रतीत हो रहा है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2001838
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.