विद्युत विभाग के चार ट्रांसफार्मरों के पास बने कूडाघर में लगी आग
विद्युत विभाग के चार ट्रांसफार्मरों के पास बने कूडाघर में लगी आग
मथुरा । मथुरा वृंदावन में नगर निगम क्षेत्र में विद्युत लाइन को अंडर ग्राउंड कर दिया गया है, इसके बाद भी समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हो सका है, अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन के लिए जगह-जगह लगाये गये पैलन बॉक्स खुले पडे रहते हैं जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है, बडी समस्या विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मरों को लेकर है, शहर में सडकों के फुटपाथ पर नगर निगम के छोटे बडे ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, कहीं ट्राली में ट्रांसफार्मर को रखा गया है ।

नगर निगम क्षेत्र में सडकों का चौडीकरण हुआ है जिससे फुटपाथ खत्म हो गये हैं और ट्रांसफार्मर कहीं बिल्कुल सडक किनारे आ गये हैं तो कहीं बीच सडक पर रख हैं, ऐसे में हादसे की संभावना बनी रहती है, विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मरों को लगाने के लिए लिए खुद विद्युत विभाग और नहीं नगर निगम की कोई व्यवस्था है, विद्युत विभाग जहां जगह मिले वहां ट्रांसफार्मर लगा देने की नीति पर काम कर रहा है, शहर के मध्य मुख्य बाजार कोतवाली के पास रखे हुए चार बड़े ट्रांसफार्मर के बिल्कुल पास नगर निगम द्वारा कूड़ा घर बनाना दिया गया है ।
(120).jpg)
मंगलवार को कूड़े में आग गई जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, स्थानीय दुकानदारों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया, इस बीच अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी गई, अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया, घटना से क्षेत्रीय दुकानदारों में नाराजगी है, दुकानदारों की सक्रियता से बड़ा हादसा होने से टल गया, कई बार स्थानीय दुकानदारों द्वारा शिकायत की गई जिस पर नगर निगम और विद्युत विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई ।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि विद्युत विभाग के द्वारा रखे गए ट्रांसफार्मर के लोहे के पिंजरे क्षतिग्रस्त हो गए हैं जो समय रहते सही नहीं कराये जा रहे हैं। शहर कोतवाली के पास चार प्रमुख विद्यालय एवं मुख्य बाजार होने के बावजूद घोर लापरवाही हो रही है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, दुकानदारों द्वारा नगर निगम को भी कई बार कूड़ा घर बनाने के लिए मना किया गया, ट्रांसफार्मर के बिल्कुल पास अभी भी काफी कूड़ा जमा हो रखा है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ।







.jpeg)









