बरसाना : राधाष्टमी पर 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की सम्भावना
बरसाना : राधाष्टमी पर 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की सम्भावना
-प्रशासन ने मेले के पूरे क्षेत्र को 7 जोन और 20 सेक्टर में किया विभाजित
मथुरा । बरसाना में राधाष्टमी पर 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की सम्भावना जताई जा रही है, जिला प्रशासन इसी को केन्द्र में रखकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है, मेले के पूरे क्षेत्र को 7 जोन और 20 सेक्टर में विभाजित किया गया है जबकि बरसाना के संकरे मार्गों को देखते हुए 38 होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं, यहां से श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से श्रीजी मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा ।(10).jpg)
श्रद्धालुओं के लिए श्रीजी गेट, पीली कोठी और लाड़ो गेट से प्रवेश तथा जयपुर मंदिर मार्ग से निकास की व्यवस्था रहेगी, भीड़ को एकल दिशा में संचालित किया जाएगा जिससे दर्शन व्यवस्था सुगम बनी रहे, ब्रजभूमि के बरसाना में 18 और 19 सितंबर को आयोजित होने वाले राधाष्टमी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं, इस बार करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था का विशेष खाका तैयार किया गया है ।
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, सुरक्षा के लिए करीब 2500 सिविल पुलिसकर्मियों की तैनाती प्रस्तावित है, इसके अलावा 5 गुंडा दमन दल, एंटी रोमियो टीम तथा थर्ड जेंडर श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था भी रहेगी, मेले में 155 सीसीटीवी कैमरे, केंद्रीय कंट्रोल रूम, पीए सिस्टम, तीन खोया-पाया केंद्र, शू स्टैंड, 10 स्थानों पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है, प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों के समन्वय से राधाष्टमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम दर्शन कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।







.jpeg)









