स्वामी हरिदास के 546वें आविर्भाव महोत्सव का हुआ शुभारंभ

स्वामी हरिदास के 546वें आविर्भाव महोत्सव का हुआ शुभारंभ
  वृन्दावन । श्री स्वामी हरिदास राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट  द्वारा आयोजित श्री स्वामी हरिदास के 546वें आविर्भाव महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ हुआ, महोत्सव के प्रथम दिवस प्रातःकाल स्वामी हरिदास के श्रीविग्रह का वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद एवं हरिनाम संकीर्तन के मध्य भव्य महाअभिषेक सम्पन्न कराया गया, देशभर से आए संत-महात्माओं, रसिक भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया । 
  महंत मोहनी शरण ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू के पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है, आज कार्यक्रम के प्रथम दिवस महाभिषेक के दौरान 135 पावन तीर्थों के जल, पुष्प, फल रस, सुगंधित द्रव्यों एवं विशेष औषधियों से स्वामी जी महाराज का अभिषेक किया गया, अभिषेक के समय संत-महात्माओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की, सम्पूर्ण परिसर राधे-श्याम एवं स्वामी हरिदास के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। 
  भक्तों ने दिव्य अभिषेक के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया, महाअभिषेक के उपरांत ललित कुंज से राधा प्रसाद धाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई, यात्रा में संत, महात्माओं, ब्रजवासियों, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं एवं युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, हरिनाम संकीर्तन, ध्वज-पताकाओं एवं भक्ति गीतों के साथ निकली शोभायात्रा ने सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग को भक्तिमय बना दिया, विशेष आकर्षण हरियाणा से आई महिला श्रद्धालुओं द्वारा प्रस्तुत किया गया डांडिया नृत्य रहा जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में धार्मिक ध्वज एवं पताकाएं लेकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे, सांयकाल भजन संध्या में पूवांचल समिति के कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, देर रात तक चले भजन-कीर्तन में भक्तजन भक्ति रस में सराबोर रहे, आचार्य बद्रीश, सौरभ गौड़, अनमोल शास्त्री, योगेश गर्ग, विष्णु बावरा, सुमित, एस.बी. गर्ग, आयुष मित्तल, नवल सखी आदि मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2019384
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.