जन औषधि परियोजना के सम्बंध में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर

जन औषधि परियोजना के सम्बंध में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 
   मथुरा । प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तत्वावधान में जयगुरुदेव मंदिर के पास मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के साथ साथ सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण जन औषधि दवाओं के प्रति जागरूक करना रहा, कार्यक्रम में सांसद तेजवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
   उन्होंने शिविर में नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत उपलब्ध किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया, शिविर में डॉ0 प्रवीण सोलंकी, डॉ0 जेपी रावत एवं डॉ0 एसके रावत द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया, शिविर में विशेष रूप से ऑर्थोपेडिक संबंधी चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया, पीएमबीआई की ओर से गौतम कपूर, मैनेजर, उत्तर प्रदेश एवं मानवेंद्र सिंह चौहान, सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे ।
  मथुरा के समस्त जन औषधि केंद्र संचालकों ने शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया, मेगा स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 मरीजों, लाभार्थियों ने पंजीकरण कराकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया, शिविर के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध सस्ती, गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितकारी दवाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2019388
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.