स्वामी हरिदास का 15 से 19 तक मनेगा आविर्भाव महोत्सव

स्वामी हरिदास का 15 से 19 तक मनेगा आविर्भाव महोत्सव
  वृंदावन । श्रीधाम वृंदावन में रसिक संत एवं संगीत साधक स्वामी हरिदास महाराज का 546वां आविर्भाव महोत्सव 13 से 19 सितंबर तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा, महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि सात दिवसीय आविर्भाव महोत्सव का आयोजन स्वामी हरिदासीय रसोपासना पीठ एवं स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा गोपाल खार परिक्रमा मार्ग स्थित राधा प्रसाद धाम में किया जाएगा, इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । 
   आचार्य बद्रीश ने बताया कि 13 सितंबर रविवार को प्रातः 8 बजे स्वामीजी के श्रीविग्रह का महाअभिषेक होगा, इसके बाद प्रातः 9 बजे ललित कुंज से राधा प्रसाद धाम तक शोभायात्रा निकाली जाएगी, शाम को भजन संध्या आयोजित होगी, 14 सितंबर को ध्रुपद-धमार संगीत समारोह होगा जिसमें देश के विभिन्न स्थानों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, 15 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, ब्रजवासी बालक-बालिकाओं की प्रस्तुतियां तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, स्वामी अतुल कृष्ण महाराज ने बताया कि 16 सितंबर को 546 कमल के पुष्पों से पुष्पचयन एवं यमुना महारानी की आरती का आयोजन होगा, रामकिशन अग्रवाल ने कहा कि संत-महात्माओं के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रम और भजन संध्या होगी ।
 17 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवी, धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों, कलाकारों, साहित्यकारों आदि का सम्मान किया जाएगा, हरिओम शर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को प्रातः 10 बजे से विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, वहीं 19 सितंबर को महोत्सव का समापन विशेष धार्मिक आयोजनों, महाअभिषेक एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, इस दौरान विकास अग्रवाल, आचार्य अनमोल कृष्ण शास्त्री, प्रदीप अग्रवाल, मनोज, पुरुषोत्तम, आचार्य ध्रुव, बृजमोहन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2016594
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.