यमुना एक्सप्रेस वे पर बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 8 घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 8 घायल
मथुरा । थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई, बस दिल्ली से लखनऊ जा रही थी, एक्सप्रेस वे पर बस के आगे एक ट्रक चल रहा था अचानक बस पीछे से ट्रक में जा घुसी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक असंतुलित होकर पलट गया ।(60).jpg)
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 2:40 बजे नोएडा से आगरा जाने वाली लेन पर माइलस्टोन 75 के पास बस संख्या बीआर 28 पी 3391 ट्रक एचआर 55 एचआर 2463 से जा भिड़ी, प्रारंभिक जांच में बस चालक सुनील दत्त को नींद की झपकी आना हादसे का कारण माना गया है ।
दुर्घटना में चालक सुनील दत्त, कंडक्टर तथा बस सवार अभय शुक्ला, बंटी शर्मा, सूची अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शिवम सिंह और गोपाल भारद्वाज घायल हो गए, सूचना पर पीआरवी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया गया, पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया है ।



















