जनपद में 18 सितंबर को होगी मॉक ड्रिल एक्सरसाइज
जनपद में 18 सितंबर को होगी मॉक ड्रिल एक्सरसाइज
-भूकंप, रासायनिक रिसाव और आग की स्थिति से निपटने का होगा अभ्यास
मथुरा । जनपद की चार तहसीलों में 18 सितम्बर को आपदा के समय बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा, इस दौरान भूकंप, रासायनिक रिसाव और आग से निपटने पूर्वाभ्यास होगा, इस संबंध मे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ0 पंकज कुमार वर्मा द्वारा पत्र जारी किया गया है ।(66).jpg)
जारी आदेश के अनुसार जनपद की चार तहसीलों में मॉक ड्रिल तहसील सदर की निगरानी में जेबी सिनेमा हॉल, बाद, तहसील छाता में कोटवन एवं बोदेल केमिकल्स लि0 यूनिट चतुर्भुज, कोसीकलां पर तहसील महावन में बलभद्र इण्टर कॉलेज बलदेव तथा तहसील गोवर्धन परिसर में की जाएगी, मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को अपनी टीम के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एम्बुलेंस, मेडिकल टीम, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, अग्निशमन एवं इमरजेंसी सर्विस, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, एन सीसी, नेहरू युवा केन्द्र, होमगार्ड, पंचायती राज विभाग, एसडीआरएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, नागरिक सुरक्षा, भारत स्काउट एवं गाइड को जिम्मेदारी सौंपी गई है ।



















