श्री गणेश सेवा समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
श्री गणेश सेवा समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
वृंदावन । श्रीगणेश सेवा समिति के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय गणेशोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तवीर संस्था के तत्वावधान में लगाए गए शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया ।(72).jpg)
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पंचायती रामलीला समिति के महामंत्री पवन ठाकुर ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है, रक्तवीर संस्था के संस्थापक मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है, सुंदर सिंह और गिरधर शर्मा ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, ऐसे समय में रक्तदान करने वाले लोग किसी के लिए जीवनदाता बनते हैं । .jpg)
शिविर में चिकित्सकीय टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया गया, रक्तदान करने वाले लोगों को संस्था की ओर से प्रोत्साहित भी किया गया, वहीं लोई बाजार स्थित बसंती चबूतरा पर आयोजित 17 वें गणपति महोत्सव के द्वितीय दिवस रक्तदाता फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 38 लोगों ने रक्तदान किया, साथ ही डॉ0 शांतनु द्वारा निःशुल्क थेरेपी के माध्यम से 120 लोगों की चिकित्सा की गयी, दिल्ली के कलाकारों द्वारा मां काली नाट्य प्रस्तुति दी गई, आगरा के कलाकारों द्वारा देशभक्ति, राजस्थानी, पंजाबी नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया, नरेन्द्र अग्रवाल, विपिन मुकुट, विकास अग्रवाल, गोविन्द खंडेलवाल, गुंजन गोस्वामी, अभिनव अग्रवाल, पराग गोयल, सुधीर गोस्वामी, विवेक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, कमल किशोर गुप्ता उपस्थित रहे ।



















