ध्रुपद धमार की स्वर लहरियों में सराबोर हुई ललित कुंज

ध्रुपद धमार की स्वर लहरियों में सराबोर हुई ललित कुंज
  वृंदावन । स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा ललित कुंज में आयोजित रसिक अनन्य नृपति स्वामी हरिदास के 546वें आविर्भाव महोत्सव का द्वितीय दिवस भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता के विविध रंगों से सराबोर रहा, महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ध्रुपद-धमार संगीत समारोह एवं भजन संध्या में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं, संगीत प्रेमियों और संत-महात्माओं ने सहभागिता कर स्वामी हरिदास की दिव्य परंपरा को नमन किया ।
   महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की गौरवशाली परंपरा में स्वामी हरिदास का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने न केवल भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि तानसेन जैसे महान संगीतज्ञ को भी दिशा प्रदान की, आज भी उनकी साधना और संगीत परंपरा विश्वभर के कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है, इससे पूर्व प्रातःकालीन सत्र में स्वामीजी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ शुभारंभ हुआ, ध्रुपद-धमार शैली में भगवान राधाकृष्ण एवं स्वामी हरिदास की महिमा का गुणगान किया ।
  स्वामीजी के शिष्य तानसेन के जन्म स्थान ग्वालियर से आई रजनी शर्मा एवं जयपुर के बाल गायक यश और राज की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रोतागण संगीत रस में डूब गए, संगीत प्रेमियों ने उनकी प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की, सायंकाल आयोजित भव्य भजन संध्या में ममता सांवरिया एवं दया चंद ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया, महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देवजू, महामंडलेश्वर मां ध्यानमूर्ति गिरी, हरिओम शास्त्री, उमेश, पुरुषोत्तम, नवल सखी, प्रिया शरण, योगेश, हनी, शिवम, अविलाख, कृष्णा, सूरज आदि मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2023263
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.