ए ग्रेड नगर पालिका बनाने को एकजुट हुए वृन्दावनवासी
ए ग्रेड नगर पालिका बनाने को एकजुट हुए वृन्दावनवासी
-नगर निगम बनने से पहले अस्तित्व में थी स्वतंत्र वृंदावन नगर पालिका
मथुरा । वृंदावन ए-ग्रेड नगर पालिका जन अभियान मंच की समीक्षा बैठक बुधवार को राम-सीता मंदिर में आयोजित की गई जिसमें वृंदावन को पृथक ए-श्रेणी नगर पालिका परिषद बनाए जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे जनसमर्थन एवं हस्ताक्षर अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई, बैठक में ठा0 जितेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि वृंदावन को ए-ग्रेड नगर पालिका बनाने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को लोगों का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। .jpg)
व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं सहित विभिन्न संगठनों ने भी अभियान को अपना समर्थन दिया है, योगेश योगीराज ने कहा कि वृंदावन के सभी प्रमुख क्षेत्रों एवं मोहल्लों तक अभियान को पहुंचाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र से दो-दो प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी, विवेक महाजन ने कहा कि वृंदावन को पृथक ए-श्रेणी नगर पालिका परिषद का दर्जा मिलने तक जन जागरूकता और जन समर्थन का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, बैठक में ठाकुर कालीचरण सिंह, ठाकुर गीता सिंह, गोविन्द शर्मा, तपेश पाठक, हरिओम सिंह, अभय सर, विवेक महाजन, शैलेन्द्र सिंह चौहान, ज्ञानी ठाकुर, राधेश्याम बाबा आदि उपस्थित रहे ।



















