जंक्शन पर परिजनों से बिछड़ा दो साल का बच्चा
जंक्शन पर परिजनों से बिछड़ा दो साल का बच्चा
-जीआरपी पुलिस ने 4 घंटे में तलाश कर परिवार को सौंपा
मथुरा । जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम करीब 6 बजे अपने परिवार से बिछड़े दो साल के बच्चे को जीआरपी पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ लिया, पुलिस ने रात करीब 10 बजे बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया, बच्चे के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के काम की तारीफ की, जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की देखरेख में रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में अपराध रोकने, लापताओं को ढूंढने व मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार चेकिंग और गश्त कर रही है। .jpg)
इसी क्रम में शनिवार को जीआरपी मथुरा जंक्शन के थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी, इसी दौरान पुलिसकर्मियों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर करीब दो साल का एक बच्चा लावारिस हालत में दिखा, पुलिस टीम ने बच्चे के आसपास मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों से उसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन कोई भी उसके परिजनों के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका ।
पुलिसकर्मियों ने बच्चे को सुरक्षा के लिए जीआरपी थाने पहुंचाया, इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे की तस्वीर लेकर रेलवे स्टेशन पर घोषणा कराई गई, साथ ही बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया गया, जीआरपी पुलिस ने अपनी कोशिशों से बच्चे के परिजनों का पता लगा लिया, जरूरी जांच के बाद बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया गया, अपने लापता बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उन्होंने जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए पुलिसकर्मियों के काम की बहुत तारीफ की ।



















